उत्तराखंड: यहां डेढ़ साल बाद 82 वोटों से जीत गई हारी हुई प्रधान…

0
The losing chief won here after a year and a half by 82 votes

टेहरी के प्रतापनगर में एक अनोखा मामला सामने आया है। आपको बता दें की, टेहरी प्रतापनगर के ताला गांव में एक हारी हुई प्रधान डेढ़ साल पहले चुनाव हार गई थी, लेकिन फिर उसके बाद उन्होंने अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से न्याय मांगा था और अब सीधे डेढ़ साल बाद वो 82 वोट से जीत गई। ये खबर सुनते ही महिला प्रधान खुशी के मारे झूम उठी। वहीं गांव वाले भी इस पर हैरान है।

आपको बता दें की, बताया जा रहा है की साल 2019 में अक्टूबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़े थे। और इस चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए सुषमा देवी और विनीता देवी प्रत्याशी थीं। जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में विनीता देवी को 228 और सुषमा देवी को 146 वोट मिले थे। वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने विनीता को 82 वोटों से विजई घोषित कर दिया था।

उसके बाद हरी हुई सुषमा ने अधिकारियों के खिलाफ मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में याचिका दायर की थी। फिर उसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम प्रतापनगर रजा अब्बास के न्यायालय में ग्राम पंचायत थाला के वोटों की फिर से गिनती करी गई, तो ये परिणाम हैरान कर देने वाला था।

इस परिमाण में सुषमा देवी को 82 मतों से जीत मिली। वहीं उसके बाद एसडीएम ने जानकारी दी है की हाईकोर्ट के निर्देश पर पुन मतगणना हुई है, जिसमे सुषमा देवी को 228 और विनीता को 146 वोट मिले हैं। वहीं सुषमा देवी 82 वोटों से प्रधान चुनी गई हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया की बीडीओ प्रतापनगर पुन मतगणना में विजई सुषमा देवी को ग्राम प्रधान का निर्वाचन प्रमाणपत्र देने और कार्यभार सौंपने के आदेश दे दिए गए हैं। और वो जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here