आधे दर्जन से भी ज्यादा लोगों को बैठाकर तेज रफ्तार से चलाई बाइक, पहली नजर में लोगों को गिन पाना हुआ मुश्किल, आप भी देखे यह वीडियो….

0
Video viral on social media of many people sitting on a single bike

भारतीय कानून के अनुसार एक बाइक पर दो से ज्यादा लोग सवार नहीं हो सकते। इसके साथ-साथ दोनों लोगों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। लेकिन इसके बावजूद आमतौर पर एक बाइक में 3 लोग सवार हो ही जाते हैं। लेकिन कुछ लोग तो सारी हदें पार कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक बाइक पर इतने लोग सवार थे कि पहली नजर में उन्हें गिन पाना मुश्किल हो गया।

इन बाइक सवार युवकों ने यातायात कानून की धज्जियां उड़ा दी। एक ही बाइक पर आधे दर्जन से भी ज्यादा लोग सवार दिखाई दिए। सभी जवान युवक नजर आ रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है। उसके साथ आधे दर्जन से भी ज्यादा लोग सवार है। इतने लोगों को बाइक पर बैठाकर ले जाना किसी खतरनाक स्टंट से कम नहीं है। यदि तेज रफ्तार बाइक नीचे गिरी तो सभी को गंभीर चोंटे आ सकती है। आप भी देखें यह वीडियो।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो गयी है। अब तक 65 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पवनदीप नामक एक व्यक्ति ने शेयर की है। पोस्ट को 5.50 लाख से अधिक बार पसंद किया जा चुका है। भले ही यह वीडियो उन्होंने यह मनोरंजन के लिए ही क्यों न बनाई हो। लेकिन देश का नागरिक होने के नाते युवकों को कानून का पालन करना चाहिए।

ALSO READ: देश के किसानों के लिए कल का दिन है बेहद खास, सभी किसानों के खाते में आएंगे इतने रुपए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here