कोरोना ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। ऐसे में कई लोगों ने समझदारी दिखाते हुए अपनी शादियां रद्द कर दी है। राज्य सरकारों ने भी शादियों को लेकर कड़े नियम बना लिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में दूसरे चरण के लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह 25 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान एक प्यार में पड़े आशिक ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर कहा कि उसकी गर्लफ्रैंड की शादी 19 मई को है। कृपया शादियों पर भी बैन लगा दीजिए। ताकि उसकी शादी भी रुक जाए। वह जीवनभर मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा।
उसके तुरंत बाद यह पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो गयी। दरअसल मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि बिहार में 16 से 25 मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान शादियों में भी अब केवल 20 लोगों को ही आने की अनुमति है। फिर पंकज कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए उनसे शादियों को रद्द कराने की मांग की।
पंकज कुमार ने मुख्यमंत्री को टैग कर लिखा कि उसकी गर्लफ्रैंड की शादी 19 मई को है। कृपया विवाह समारोहों पर भी रोक लगा दिया जाये। ताकि उसकी शादी भी रुक जाए। वह इसके लिए मुख्यमंत्री का जीवन भर आभारी रहेगा। अब ट्विटर पर युवक की गर्लफ्रैंड की शादी को रुकवाने को लेकर खूब माँग हो रही है। हजारों लोगों ने अब तक इस ट्वीट को लाइक भी किया है।
READ ALSO: भिखारी के कमरे से इन 2 संदूकों में मिले इतने रुपये, घण्टों तक चली गिनती…