कोरोना वायरस के चलते जब वैक्सीन आई थी तो एक राहत मिली थी कि अब इस महामारी के रफ्तार में कमी आयेगी।लेकिन अब इस वैक्सीन में जब कमी आई है जनता प्रशासन से सवाल कर रही है।बड़ी मुश्किल से नंबर आने के बाद भी लोगों को निराश होकर टीकाकरण केंद्र से वापस लौटना पड़ रहा है।यह सब झेल लोग बहुत गुस्साए हुए है।
अब लोगों का यह गुस्सा बाहर आ रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली में भी कुछ भड़के हुए लोगों ने प्रधानमंत्री के आलोचना जनक पोस्टर लगा प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा दिखाया था।
हालांकि वहां उन 25 लोगों पर कार्रवाई की गई है।लेकिन अब यही पोस्टर देहरादून में भी आ पहुंचे है। यहां भी इन पोस्टर को लगाकर सवाल पूछे जा रहे है।और यह पोस्टर लगाने वाले अन्य कोई नही बल्कि महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और अध्यक्ष प्रीतम सिंह हैं।साथ ही होने मोदी सरकार से यह सवाल पूछा है कि उनके बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी गई है। ऐसे ही कई आरोप प्रशासन पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा द्वारा लगाए गए है।उनका मानना है कि भारत में टीके की कमी होना और यहां का टीका विदेश भेजने के कारण यहां की जनता को टीका नही लग पा रहा है।
इसका कारण वह प्रशासन को मानते है।इस बात का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन पर आरोपों की बौछार कर दी है।उनका कहना है कि बहुत जगह वैक्सीन नही है और जहां है वहां बीजेपी के कार्यकर्ता खुद ही पहले वैक्सीन लगवा रहे है।इस तरह आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।इन पोस्टरों और आरोपों के चलते कांग्रेस सरकार को चुनौती देती हुई नजर आ रही है
ALSO READ THIS:पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब इतने नंबरों से भी हो जायेंगे पास…
ALSO READ THIS:स्टेज पर फैन ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, गायिका ने सिखाया ऐसा सबक, आप भी देखिये….