बुजुर्ग महिला भिखारी के घर मिले से 2.5 लाख रुपए, बोरे और बक्से में भरकर रखे थे चिल्लर….

0
Two lakh 60 thousand rupees found from jammu kashmir old woman beggar

जम्मू कश्मीर में प्रशासन के सामने एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां प्रशासन ने एक महिला भिखारी के घर से 2.50 लाख से अधिक रुपए बरामद किए हैं। यह नोट और सिक्कों के रूप में बरामद किए गए। नोट और सिक्के इतने ज्यादा थे कि कर्मचारियों को पैसों को गिनने में घंटों लग गए। फिलहाल भिखारी महिला को प्रशासन ने वृद्धाश्रम भेज दिया है।

मामला राजौरी के नौशेरा इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक वृद्ध महिला सड़कों पर भीख मांगती थी। महिला सड़क किनारे ही कहीं आसपास रहती थी। दरअसल नगर निगम ने सड़क किनारों का सफाई अभियान चला रखा है। इस दौरान उन्हें खबर मिली कि पास में ही एक वृद्ध महिला रहती है। उसने प्लास्टर से अपना घर रोड के किनारे बना रखा है।

सूचना मिलने पर नगर निगम महिला को ढूंढने निकली। उन्होंने पाया कि एक बुजुर्ग महिला वहां रहती है। फिर नगर निगम ने महिला का टाट पट्टी वाला समान हटाकर उसे वृद्धाश्रम भेजने की तैयारी की। वहां नगर निगम के कर्मचारियों को एक बक्सा मिला। बक्से को खोलने पर नगर निगम की टीम दंग रह गई। बक्सा 10-20 के नोटों से भरा हुआ था।

नगर निगम को वहां एक बोरा भी मिला जो सिक्कों से भरा हुआ था। नगर निगम के कर्मचारियों ने नोट और सिक्कों को गिनना शुरू किया। लगभग 3 घंटों की मेहनत के बाद कर्मचारी नोट और सिक्के गिनने में कामयाब हुए। बुजुर्ग महिला के पास से कुल 2.60 लाख रुपए बरामद हुए। हालांकि निगम ने उन पैसों को सुरक्षित कर बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम भेज दिया है।

READ ALSO: उत्तराखंड: यहां क्वारंटाइन में रह रहे हवलदार की हुई मौत, सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here