उत्तराखंड: किरन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सनक और शक में हैवान बना पति, पढ़िए पूरी खबर…

0
Kiran bohra murder case in champawat latest news

चंपावत में 21 वर्षीय नवविवाहिता किरन को उसके पति ने बीते शनिवार मौत के घाट उतार दिया था। बताया जा रहा है कि किरन का पति शक्की और सनकी मिजाज का व्यक्ति है। इसी कारण उसने किरन की जान ली। दरअसल आज से 3 महीने पहले यानी 10 मार्च को राजेंद्र सिंह बोहरा की 21 वर्षीय पुत्री किरन की शादी पाटन-पाटनी क्षेत्र के कुलदीप सिंह बिष्ट के साथ हुई। लेकिन बीते शनिवार की रात 1 बजे किरन की मौत हो गई। किरन के पति कुलदीप और उसकी सास ने उसकी मौत को खुदकुशी दर्शाने की बहुत कोशिश की। लेकिन आखिर में सच सामने आ ही गया।

पड़ोसियों ने भी एक बार मान लिया था कि किरन ने खुदकुशी की है। लेकिन किरन के पिता के पिता ने हार नहीं मानी और बार बार कहते रहे कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही किरन की हत्या की बात सच साबित हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी कुलदीप एक शक्की और सनकी मिजाज का व्यक्ति है। जिस दिन घटना हुई उस दिन सोने से पहले कुलदीप और किरन के बीच कुछ बाद विवाद हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुलदीप ने किरन की नाक और मुंह को बन्द कर उसकी हत्या कर दी। बाद में कुलदीप और उसकी मां ने किरन की मौत को एक आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में भी कुलदीप का एक घर है। वहां भी उसने कोई कांड किया था। हालांकि मामला तब रफा दफा हो गया था। अब चंपावत पुलिस ने इस मामले की अधिक जानकारी जुटाने के लिए उधमसिंह नगर पुलिस से संपर्क किया है। फिलहाल कुलदीप और उसकी मां को पुलिस ने किरफ्तार कर जेल में बन्द कर दिया है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

READ ALSO: उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज: यहां SSP ने एक बार फिर 5 पुलिस वाले किए सस्पेंड, जानिए क्या है वजह..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here