जीजा ने घर छोड़ने के बहाने किया रेप, साली ने फिर कुछ ऐसा किया कि घर में मच गया कोहराम..

0
Sister in law commited suicide after jija raped her in Uttarakhand

उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां जीजा ने अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते तनाव में आकर साली ने खुदकुशी कर ली। पीड़िता की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई है। दामाद पर आरोप है कि उसने साली को खुदकुशी के लिए उकसाया। आरोपी दामाद लाखन सिंह गड़ीगंज का निवासी है और उसकी 9 वर्ष पहले शादी हुई थी। दीदी से मिलने अक्सर छोटी बहन उसके ससुराल आया जाया करती थी।

कुछ महीने पहले भी पीड़िता अपनी दीदी से मिलने उसके ससुराल गई हुई थी। वहां से वापस आते समय उसके जीजा उसे छोड़ने आए। हालांकि आरोपी जीजा ने रास्ते में मौके का फायदा उठाया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर डाला। उसने पीड़िता को यह बात किसी को ना बताने की भी धमकी दी। इसके बाद से साली काफी तनाव में रहने लगी थी। गुरुवार देर शाम साली ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते उसकी हालात बिगड़ गई।

परिजन जल्दबाजी में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। युवती की मां की तहरीर पर आईटीआई ने आरोपी लाखन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जीजा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आईटीआई के थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी के अनुसार जल्द ही आरोपी लाखन सिंह की गिरफ्तारी की जाएगी। उसे पकड़ने के प्रयास जारी है।

READ ALSO: कोरोना वायरस से हारे “फ्लाइंग सिख” मिल्खा सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here