अल्मोड़ा: यहां उफनती नदी में बह गया युवक, 7 किमी दूर बरामद हुआ शव परिजनों में मैच गया कोहराम..

0
in almora man drowned in a booming river

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां शनिवार को स्याल्दे में ग्राम केहड निवासी 51 वर्षीय भगत प्रसाद पुत्र बलीराम अपने तीन साथियों के साथ बाजार से वापस लौटते वक्त नदी पार करने लगे। आजकल पहाड़ों में रोजाना बारिश हो रही है जिसके चलते नदी नालों में पानी ज्यादा बहने लगा है। बहुत सी नदियां उफ्फान पर हैं। इसी बीच ये खबर सामने आई है। यह घटना करीब शाम 7:30 की ही जब भागवत प्रसाद और उसके दो साथी हाथ पकड़कर नदी पार कर रहे थे।

पानी के तेज बहाव के बीच ये लोग नदी के दूसरे छोर में पहुंचने ही वाले थे की तभी भागवत का हाथ स्लिप हो गया और वो सीधे नदी में जाकर गिरे। उसके दोनो साथी ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन पत्थरों में काई हों की वजह से वह फिसलता चला गया। और बहुत दूर नदी में बह गया, और लापता हो गया।इसके बाद उनके साथियों ने गांव वालों को घटना की सूचना दी। वहीं, देर रात तक भागवत की तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ALSO READ THIS:युवक ने ड्रीम-11 में सेना के जवान को ऐसे लगाया 76 हजार रुपए का चूना, आप भी रहे सावधान..

वहीं, आज रविवार सुबह ग्राम प्रधान इंदु देवी की सूचना पर तहसील प्रशासन की पूरी टीम आई और घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया जा रहा है की, काफी मुश्किलों के बाद लगभग 7 किमी दूर गलिगावं के पास नदी किनारे उसका शव बरामद किया गया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्रलाला वर्मा, उपनिरीक्षक किरन,ने घटना की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद उसके परिवारवालों को रो – रोकर बुरा हाल है। आजकल बरसात का मौसम हुई, धुन रखिए की आप इस मौसम में बाहर न जाए।

ALSO READ THIS:सावधान! अगर आपके फोन में ये 8 खतरनाक App हैं तो तुरंत करें डिलीट, वरना सारा डेटा चुरा लेगा जोकर..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here