बाइक पर घर ले जाने के बहाने नाबालिग ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

0
Minor orchestra dancer raped on the pretext of taking her home on bike in gopalganj

बिहार में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसी ही एक खबर गोपालगंज से सामने आ रही है। यहां एक दबंग हैवान ने नाबालिग ऑर्केस्ट्रा डांसर से साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से मदद मांगी लेकिन उन्होंने पीड़िता का बयान तक दर्ज नहीं किया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता मोहम्मदपुर में एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर है। शनिवार रात पीड़िता के डांस ग्रुप को एक कार्यक्रम के लिए भेजा गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक ने पीड़िता को जबरदस्ती एक दबंग के साथ उसकी बाइक में घर भेजा। फिर एक खेत में ले जाकर आरोपी दबंग ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।

जैसे तैसे करकर पीड़िता ऑर्केस्ट्रा संचालक के घर मदद के लिए पहुंची। लेकिन संचालक ने मदद करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता उसी रात मोहम्मदपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिसकर्मी ने अगली सुबह मेडिकल कराने के बाद ही युवती को दुबारा आने को कहा और उसे वापस भेज दिया। बाद में एसपी के आदेश पर महिला थाने पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी विजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

READ ALSO: शहीद मनदीप सिंह के घर पहुंचे सीएम, इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर मां के छलके आंसू…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here