महिला कराटे खिलाड़ी से छेड़छाड़ करता था ट्रेनर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा.…

0
Trainer arrested from kota for molesting 21 year old karate player in raipur

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक महिला कराटे खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल रतनपुर क्षेत्र में एक ट्रेनर ने महिला कराटे खिलाड़ी और कोच के साथ छेड़खानी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 7 जून को ट्रेनर ने एक 21 वर्षीय महिला कराटे खिलाड़ी और कोच के साथ छेड़खानी की थी। आरोपी का नाम अशोक वर्मा है। उसने घर के अंदर घुसकर महिला खिलाड़ी और उसके कोच के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद आरोपी अशोक वहां से दूर कहीं भाग गया। आरोपी भागकर कहीं और चला गया था। पुलिस ने काफी ढूंढने की कोशिश की पर वह कहीं नहीं मिला। आखिरकार 26 जून को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अशोक वर्मा कोटा में अपने घर पर रह रहा है। कोटा जाकर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो ही गई।

READ ALSO: शहीद मनदीप सिंह के घर पहुंचे सीएम, इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर मां के छलके आंसू…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here