लेनदेन के विवाद के चलते युवक ने महिला सफाई कर्मचारी पर फैंका एसिड, आरोपी की तलाश जारी….

0
Youth throws acid on woman sweeper on money dispute with woman's son

राजस्थान में सीकर में महिला सफाई कर्मचारी पर एक युवक ने एसिड फैंक दिया। घटना गुरुवार सुबह जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में हुई। यहां एक युवक ने हल्का नमक वाला एसिड महिला सफाई कर्मचारी पर फैंक दिया। जिसके कारण महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने महिला को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

अस्पताल में महिला ने बयान देते हुए कहा कि तेजाब फेंकने वाले युवक का नाम सुरेश है। महिला के बेटे और सुरेश का पैसों को लेकर लेनदेन था। सुबह सुबह सुरेश महिला के पास जा पहुंचा। उस समय महिला सफाई कर रही थी। इस दौरान सुरेश ने महिला के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।

इसी बीच आरोपी सुरेश ने हल्का नमक वाला एसिड महिला पर फैंक दिया। जिससे महिला सफाई कर्मचारी घायल हो गई। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की तलाश जारी है।

READ ALSO: रात में सो रखा था मुकेश का परिवार, अनियंत्रित डंपर ने कुचलकर परिवार के 5 सदस्यों को उतार दिया मौत के घाट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here