उत्तराखण्ड चंपावत जिला के खटोली गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की जंगली लिगड़े खाने से दो भाइयों के परिवार में 7 लोगों की तबीयत खराब हो गई जबकि एक किशोर की मौत भी हो गई है। बाकी 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है की खटोली गांव के रहने वाले दो भाई कमल सिंह और पान सिंह को उनके रिश्तेदार जंगली लिंगुड़ा देकर गए थे। जिसके बाद 8 जुलाई को दिन में कमल सिंह के परिवार ने और शाम को पान सिंह के परिवार ने जंगली लंगड़े बनाकर खाए।
और फिर अचानक कमल सिंह के पुत्र अंकित सिंह 11 वर्ष, पुत्री रिया 14 वर्ष, संजय 17 वर्ष की तबीयत खराब हो गई। और वही दूसरे भाई पान सिंह के परिवार में पत्नी शांति देवी 40 वर्ष, पुत्र भोला सिंह 13 वर्ष, पुत्री सरोज 18 वर्ष, उत्तम सिंह 22 वर्ष और पवन सिंह 16 वर्ष की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है की जब आसपास के लोगों को पूरे परिवार के स्वास्थ्य खराब होने में पता चला तो, उन्हें लगा कि कोई देवता का चक्कर है। ALSO READ THIS:उत्तराखंड का एक और लाल हवलदार महावीर सिंह गुसाईं ड्यूटी के दौरान शहीद, इस कारण हुई जवान की मौत…
लेकिन इस बीच पान सिंह के पुत्र पवन सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी उसको उल्टी होने लगी तो ग्रामीणों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया, लेकिन दुखद बाद ये है की शाम को पवन की मौत हो गई। जिसके बाद तुरंत बाकी परिवारों के लोगों को रात 1:30 बजे जिला अस्पताल ले गए जहां जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है की बाकी लोगों की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
ALSO READ THIS:ITBP में GD Constable के पदों पर बिना परीक्षा के 10वी पास युवाओं के लिए आई भर्ती, ये रहा डायरेक्ट लिंक..