शादी के 15 दिन बाद खुला दुल्हन का राज, दुल्हन निकली टकली, उड़ गए दूल्हे के होश और फिर हुआ कुछ ऐसा…

0
After 15 days of marriage the husband finds his wife is bald in gorakhpur

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से शादी को लेकर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 15 दिन बाद ही सारी खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल शादी को लेकर दूल्हे पक्ष के लोगों को भ्रम में रखा गया था। शादी के 15 दिन बाद दूल्हे को पता चला कि दुल्हन टकली है। टकली दुल्हन को देख दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके सिर पर बिल्कुल भी बाल नहीं थे। दुल्हन ने विग पहनकर दूल्हे समेत पूरे ससुराल को धोके में रखा।

दूल्हे ने पुलिस को बताया कि जब दुल्हन की विग गिरी तो उन्हें पता चला कि दुल्हन टकली है। इसके बाद आपस में बातचीत कर दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को वापस मायके भेज दिया। इस बात से परेशान होकर दुल्हन पक्ष ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने लड़के पक्ष को बुलाकर उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन लड़के वालों ने पुलिस की एक ना सुनी।

दूल्हा पक्ष के अनुसार लड़की पक्ष ने यह बात छिपाई कि लड़की टकली है। लड़के पक्ष को धोके में रखकर यह शादी हुई है। इसलिए दुल्हन को वापस उसके मौके भेज दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खूब समझाने की कोशिश की है। यदि बातचीत से कोई हल नहीं निकला तो केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

READ ALSO: निलंबित दारोगा को बदमाशों ने बीच सड़क पर घेरा, लाठी डंडों से पिटाई कर किया अधमरा, यह था कारण…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here