मध्यप्रदेश के विदिशा कुएं हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसके साथ ही अब रेस्क्यू अभियान खत्म हो गया है। घटना गुरुवार को जिले के गंजबासौदा इलाके के लाल पातर गांव में हुई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस दुखद हादसे में मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपयों की अनुग्रह राशि मिलेगी। दरअसल गुरुवार को गांव का एक 10 वर्षीय बच्चा कुएं में गिर गया था। जिसे बचाने के लिए कुछ लोग कुएं में उतरे। तो वहीं कुछ लोग कुएं के उपर से ही मुंडेर के सहारे नीचे झांक रहे थे। मुंडेर कमजोर होने के कारण वह ढह गया। जिसके चलते कुल 29 लोग कुएं में जा गिरे।
हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जिसमें 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। तो वहीं 19 लोगों को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें, हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ साथ उन्होंने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयों की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
READ ALSO: शादी के 15 दिन बाद खुला दुल्हन का राज, दुल्हन निकली टकली, उड़ गए दूल्हे के होश और फिर हुआ कुछ ऐसा…