क्लीन स्वीप नहीं कर पाया भारत, तीसरे वनडे में श्रीलंका ने भारत को 3 विकट से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचाया…..

0
Srilanka beat India by 3 wickets in third ODI

23 जुलाई को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे खेला गया। इससे पहले के दो मैच लगातार जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि भारत श्रीलंका को क्लीन स्वीप नहीं दे पाया। तीसरे वनडे में श्रीलंका ने भारत को 3 विकट से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। डीएलएस विधि के कारण यह मैच 50 से घटकर 47 ओवर का हो गया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत अच्छी रही लेकिन तीसरे ओवर में ही शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पृथ्वी शा और संजू सैमसन ने दूसरे विकट के लिए 74 रन जोड़े। 16वें ओवर में भारत ने दूसरे विकट के रूप में पृथ्वी शॉ को खोया। हालांकि इसके बाद भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जिसके चलते 44वें ओवर में ही भारत 225 रन पर सिमट गया।

226 रनों का पीछा करने आई श्रीलंका को पहला झटका 35 रन पर लगा। हालांकि इसके बाद ए फर्नांडो और बी राजपक्षे ने दूसरे विकट के लिए शानदार 109 रन जोड़े। जिसके चलते श्रीलंका ने मैच में पकड़ बना ली। दूसरे झटके के बाद श्रीलंका डगमगाई जरूर लेकिन स्कोरकार्ड इतना बड़ा नहीं था। जिसके चलते श्रीलंका ने यह मैच 3 विकट से जीतकर आसानी से अपने नाम कर लिया। प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड सर्यकुमार यादव को दिया गया।

READ ALSO: सड़क पर चल रहा था शख्स, पीछे से बस ने मारी जोरदार टक्कर लेकिन खरोंच तक नहीं आई, देखें वीडियो….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here