शक के आधार पर पत्नी के कथित प्रेमी को दी खौफनाक सजा, काट दिए नाक और कान, पढ़िए पूरी खबर….

0
Pakistani man cut nose and ears of his wife's suspected lover

पड़ोसी देश पाकिस्तान से अपराध की एक अजीबो गरीब खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने शक के आधार पर एक युवक की नाक और कान काट डाले। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उस युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। इसके चलते उसने अपने दोस्तो के साथ मिलकर युवक की नाक और कान काट डाले। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित युवक का इलाज जारी है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। दरअसल यहां मुज्जफरगड़ गांव में अब्दुल कईम को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही मोहम्मद अकरम के साथ प्रेम संबंध है। हालांकि उसके पास सबूत के तौर पर कुछ नहीं था। लेकिन अब्दुल ने अकरम को सजा देने की ठान ली थी। गुरुवार को अकरम घर जा रहा था। तभी अब्दुल ने अपने कुछ साथियों की मदद से अकरम को रोक लिया।

अकरम को बीच रास्ते में रोककर अब्दुल उसे एक सुनसान जगह ले गया। वहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। अब्दुल ने एक चाकू निकालकर अकरम की नाक और कान काट डाले। घटना को अंजाम देने के बाद अब्दुल और उसके साथी वहां से फरार हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में अकरम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि अकरम की हालत अभी गंभीर है। पुलिस अभी भी आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि आरोपी अब्दुल पुलिस की गिरफ्त में है।

READ ALSO: सड़क पर चल रहा था शख्स, पीछे से बस ने मारी जोरदार टक्कर लेकिन खरोंच तक नहीं आई, देखें वीडियो….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here