शादी में दूल्हा दुल्हन पर सभी मेहमानों की नजर टिकी रहती है। ऐसे में कुछ मेहमान दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लालायित रहते हैं। तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो दूल्हा दुल्हन से मौज लेने के लिए स्टेज पर चढ़ जाते हैं। ऐसे लोग अक्सर दूल्हे के दोस्त ही होते हैं। जो भाभी के सामने अपने दोस्त से मजे लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है।
दरअसल वीडियो में दूल्हा स्टेज पर बैठा होता है। उसके साथ दुल्हन की बजाय उसके दोस्त बैठे हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में सभी मेहमानों की नजर सिर्फ दूल्हा और उसके दोस्तों पर ही होती है। इससे दुल्हन थोड़ा गुस्सा हो जाती है। और मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वह भी दूल्हे के बगल में जाकर बैठ जाती है। दुल्हन की ऐसी हरकत देख मेहमान समेत दूल्हे के दोस्त भी हैरान हो जाते हैं।
दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हे के दोस्त हैरानी से अपनी होने वाली भाभी की ओर देखते हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आता कि आखिर चल क्या रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को dulhaniyaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। अब तक वीडियो को 1.23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं 3800 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। आप भी देखें यह विडियो।
View this post on Instagram