भिंड की जेल में हुआ बड़ा हादसा, बैरक की दीवार गिरने से 22 कैदी गंभीर रूप से घायल….

0
Bhind jaip barrack wall collapsed 22 prisioners injured seriously

मध्यप्रदेश के भिंड जिले की जेल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार सुबह बैरक की दीवार गिरने से कुल 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अभी तक किसी की भी मौत की खबर सामने नहीं आई है। घटना सुबह 5:20 मिनट में हुई। बैरक 6 की यह जर्जर दीवार को बने हुए करीब 150 साल हो गए। लेकिन शनिवार सुबह यह पूरी तरह ध्वस्त हो गई जिसकी चपेट में आने से 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल जेल प्रहरी ने शनिवार सुबह ही जानकारी देते हुए बताया कि बैरक की प्लास्टर गिर रही है जिसके कारण दीवार कभी भी गिर सकती है। इससे पहले कि यह खबर जेल प्रहरी किसी को बता पाता तब तक दीवार गिरनी शुरू हो गई। सभी कैदियों को दूसरे बैरक में शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया लेकिन इसके बावजूद 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार सिंह और आर आई मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायल कैदियों को अस्पताल पहुंचाया। इतना सब कुछ होने के बावजूद जेल परिसर में रह रहे जेलर आखिर में आई जब तक मामला निपट चुका था।

READ ALSO: उत्तराखंड: यहां ट्रक ने चलती बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here