हरिद्वार: दहेज में गाड़ी नहीं मिलने पर बहू को घर से निकाला, जहर देकर मारने की कोशिश….

0
Woman tortured and tried to kill by in laws in haridwar

दहेज जैसे मामले आए दिन सुनाई दे रहे है। अब भी यहां बहु बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। आज भी ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है। यहां एक घर में बहु अपने साथ दहेज में कार नहीं लाई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। यही नहीं उन्होंने पीड़िता को जहर देकर मारने की भी कोशिश की। पीड़िता ने खुद अपनी सास और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका नाम विशाखा यादव है जो ज्वालापुर की लाल मंदिर कॉलोनी को निवासी है। उसकी शादी 7 दिसंबर 2015 को मुंबई के निवासी अमित यादव नाम व्यक्ति के साथ हुई। पीड़िता के परिवार वालों ने उनकी शादी पर करीब 12 से 13 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए ताने सुनाते रहे साथ ही उसके पति और उसकी सास उसको शादी के हो कुछ समय बाद प्रताड़ित भी करने लगे। लेकिन वह अपनी शादी और गृहस्थी को बचाए रखने के लिए तीन साल तक सब सहती रही। ससुराल वाले दहेज में कार मांग रहे थे।

अब तीन साल बाद ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने इस बात का लिहाज तक नही किया कि पीड़िता गर्भवती थी। जब वर्ष 2019 में विशाखा ने एक बेटी को जन्म दिया, तो उसके ससुराल वाले उसे और उसकी बच्ची को देखने तक नही आए। अब भी वे कार की मांग कर रहे है। जब विशाखा के घरवालों ने उनसे कुछ समय मांगा तब जाकर वे लोग उसे ससुराल में रखने को तैयार हुए। वहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हे जहर देकर मारने की भी कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत करने पर अब उसके ससुराल वालों पर केस दर्ज हो चुका है और मामले की जांच पड़ताल भी शुरू हो चुकी है।

READ ALSO: वाह रे उत्तराखंड शिक्षा विभाग, रिटायर हो चुके शिक्षक को कर दिया प्रोमोट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here