CM पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोही श्री मनीष कसनियाल को किया सम्मानित, वही श्री साधू सिंह बिष्ट को साल ओढ़ाकर किया सम्मानित…

0
CM Pushkar Singh Dhami honored the mountaineer Shri Manish Kasniyal

मुख्यमंत्री आवास के कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही श्री मनीष कसनियाल को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर सम्मानित किया। उन्होंने श्री मनीष को बधाई देने के साथ साथ,उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

आपको जानकारी दे दें, कि 01 जून 2021 में श्री मनीष कसनियाल ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। वे वहां अपनी साथी सिक्किम निवासी सुश्री सुनीता प्रधान के साथ पहुंचे।यह काम उन्होंने आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत किया।

साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेस्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री साधू सिंह बिष्ट जो कि द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा थे,को सचिवालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।श्री साधू सिंह बिष्ट 103 वर्ष के है जो इस समय बारूवाला (भानियावाला) देहरादून में रह रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here