भारतीय सेना में भर्ती होंगे 8 से 14 साल के बच्चे, मैकेनाइज्ड इंफेंट्री में होगा ट्रायल, 23 सितंबर तक होंगे आवेदन, जल्दी करे…

0
Lucknow city army will recruit 8 to 14 year olds trial will be held in mechanized infantry

बहुत से छोटे बच्चो का सपना सेना में स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने का होता है। ऐसे बच्चो के लिए अगले माह से सेना अपनी ब्यॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती होने के लिए ट्रायल आयोजित करने जा रही है। यह भर्ती रेजीमेंटल स्तर पर होगी।जिसका आयोजन अक्टूबर माह में पूरा किया जाएगा, जिसमे आठ से 14 साल की आयु के बच्चो का चयन किया जायेगा और सेना उनको अपनी रेजीमेंट में प्रशिक्षण दे सकेगी। इसके साथ सेना हो उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी भी लेंगी। दसवीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद न्यूनतम साढ़े सत्रह वर्ष की उम्र में यह बच्चे सेना में भर्ती होंगे। यह ट्रायल महाराष्ट्र के मैकेनाइज्ड इंफेंट्री रेजीमेंटल सेंटर अहमदनगर में 20 से 23 सितंबर तक सेना की ब्यॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में लिया जाएगा। इस ट्रायल में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा होगी जिसमे स्कूल फेडरेशन, राष्ट्रीय, अंतर जोनल, राज्य स्तरीय की प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पाने वाले बच्चो को प्राथमिकता मिलेगी।

इस ट्रायल के लिए बच्चो के आयु प्रमाण पत्र, स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की मूल व प्रमाणित छायाप्रति, पासपोर्ट साइज की 10 फोटो, पिछली कक्षा उत्तीर्ण व वर्तमान कक्षा का सर्टिफिकेट जैसे डॉक्युमेंट्स अपने साथ लाना होगा। जिन बच्चो का चयन इस ट्रायल में होगा उन्हे सेना की तरफ से ठहरने, खाने पीने की सुविधा,  10 तक की निश्शुल्क शिक्षा, सेना कक्षा भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच की देखरेख में खेलकूद की ट्रेनिंग जैसी सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। ट्रायल के समय बच्चे को अपने साथ लाना अनिवार्य है।इसके लिए बच्चे को आयु 20 से 23 सितंबर तक तक आठ से 14 वर्ष होनी अनिवार्य है।

यह होना चाहिए फिजिकल स्टैंडर्ड

आयु (वर्ष में)   ऊंचाई (सेमी.)    वजन (किग्रा)

8                   134                   29

9                  139                    31

10                143                    34

11                150                    37

12                153                    40

13                155                    42

यह ट्रायल सेना प्रतिभावान बच्चों के उनके पसंदीदा खेलकूद के लिए तैयार करवाने के लिए करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं पर सेना के जवान हर बार ही शानदार प्रदर्शन करते हैं। अभी तक उनका प्रदर्शन विश्व मिलिट्री गेम्स जैसी प्रतियोगिता में बेहतर रहा है। यह पूरी मेहनत और सफलता सेना की ही देन है। इसी कारण अब सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह ने ब्वॉयज कंपनी में स्पोर्ट्स के बच्चों की भर्ती शुरू कर ली है। मैकेनाइज्ड में ही नही बल्कि आम्र्ड व सिगनल रेजीमेंट में भी अब बच्चों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

READ ALSO: तबादला होने पर सिपाही ने हेड कांस्टेबल को दी धमकी, कहा मैं अपनी पर आया तो शहर में नहीं रह पाओगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here