उत्तराखंड- आपको बताते उत्तराखंड के चमोली जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हिमाचल की दो बहने थराली के लड़के के साथ PUBG खेलते हुए दिल दे बैठी और शादी करने के लिए हिमाचल से उत्तराखंड आ गई। वह तीनों शादी करने के लिए थराली कोर्ट भी गए। पर वह भौचक्का रह गए जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिक है। जिस वजह से उनकी शादी नहीं हो पाएगी। साथ ही हिमाचल पुलिस उन्हें ढूंढते ढूंढते थराली पहुंच गई।
हिमाचल के कांगड़ा जिले के वैजनाथ क्षेत्र से दो सगी बहनें गायब हो गई थी जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बैजनाथ पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की और उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो वह उत्तराखंड के थराली से मिली। उसके बाद बैजनाथ पुलिस सीधा थराली पहुंची। दोनों बहनें ग्वालदम में एक नेपाली मूल की महिला के घर पर रूकी थी। दोनों बहने अपने घर से कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई थी। वह दोनों ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के लड़के से शादी करने पहुंची थी।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों की युवक से दोस्ती पब्जी गेम के दौरान हुई थी जिसके बाद वह अच्छे दोस्त बन गए और अपना फोन नंबर एक्सचेंज कर लिया था। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। और बात यहां तक पहुंच गई कि वह शादी करने के लिए हिमाचल से उत्तराखंड पहुंच गए। और फिर वह तीनों शादी करने के लिए थराली कोर्ट भी पहुंचे लेकिन लड़के के नाबालिक होने के कारण यह शादी नहीं हो पाई।
हिमाचल पुलिस के एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने वैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कई दिनों तक उन्हें कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा फिर दोनों लड़कियों के मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने के बाद वह थराली के ग्वालदम से मिले। उसके बाद वैजनाथ पुलिस थराली पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क करते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया।
अब पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के उपजिलाधिकारी के सामने पेश करने में जुटी है। हिमाचल पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक दोनों लड़कियों द्वारा उपजिलाधिकारी के सामने जो भी बयान दिया जाएगा उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों ने कहा था कि वह अपनी मर्जी से थराली गई थी और साथ ही जो वह नगदी और जेवरात अपने साथ ले गई थी वह बरामद कर लिए गए हैं।
READ ALSO: देहरादून: बेटी बनी ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट, इंस्पेक्टर पिता ने ठोका सैल्यूट..