दिल्ली: आज की खबर भारतीय सेना में होने बदलाव के बारे मे है। जी हां आने वाले 2 महीनो में भारतीय सेना के अंदर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। सेना में IBG यानि INDEPENDENT BATTLE GROUP तैयार करने जा रही है। सेना अब हेलीकॉप्टर, टोप, और टैंक की एक ग्रुप बनाने की तैयारी कर रही है। यह ग्रुप एक आदेश पर युद्ध के लिए और किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार किया जा रहा है। सैन्य कार्रवाई करीब 8000 से 10 हजार जवानों का समूह है। इस समूह को इंडिपेंडेट बैटल ग्रुप कहते है। इनके पास सेना में अलग-अलग रेजिमेंट में जैसे तोप, हेलीकॉप्टर और टैंक जैसे कई हथियार होंगे।इस बदलाव के बाद हमरा देश भी अन्य विकसित देशों जैसा सुपर पावर देशों की कतार में आयेगा। इस रणनीति से भारत की युद्ध रणनीति में कुछ अलग ही बदलाव देखने को मिलेगा। सेना ने आधुनिक वॉरफेयर के लिए 2 साल पहले से ही खुद को तैयार करना शुरू कर दिया।
इस समय जिस तरह सेना का संगठन चल रहा है। वह कुछ इस तरह है। इस समय संगठन कोर में बहुत से डिवीजन होते है और डिवीजन में अलग अलग ब्रिगेड साथ ही ब्रिगेड में बहुत से बटालियन होते है। अलग अलग रेजिमेंट में टैंक और सिग्नल होती है। अलग अलग विभाग के पास अलग अलग हेलीकॉप्टर है। अभी सेना में कुल 40 डिवीजन हैं, जिनमे 2 आर्टिलरी की डिवीजन है और 3 आर्मर्ड के डिवीजन है।जिस समय युद्ध के आसार होते है उस समय सभी रेजिमेंट को इकट्ठा किया जाता है और बहुत इसके लिए बहुत सी लंबी प्रक्रिया होती है और समय भी ज्यादा होता है।
इस ग्रुप के बन जाने से समय की बहुत बचत भी होगी क्योंकि इसमें सारे डिवीजन एक साथ काम करेंगे जो कोर के अंदर होंगे। इससे फैसले लेने में भी आसानी होगी। इस डिवीजन को मेजर जनरल रैंक के अधिकारी कमांड करेंगे। युद्ध के दौरान सेना का समूह तुरंत ही तैयार रहेगा। इस ग्रुप के शुरुआती रूप में पहले दो इंडिपेंडेंट बैटल ग्रुप तैयार होंगे जो उत्तर और पूर्व में बनाए जाएंगे। यदि चीन और उत्तर पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति बनी इसके लिए बैटल ग्रुप तैयार होगा.
वहीं देश की पूर्वी सीमा पर चीन से खतरे को देखते हुए भी IBG का गठन किया गया है। इस ग्रुप के बनने के बाद सैनिक कार्रवाई भी बेहतर ढंग से हो सकती है साथ ही इससे बड़े सैनिक केंद्रों पर दबाव भी कम बनेगा। इस समय कुछ ही महीनों में सेना के तीनों अंगो में बड़ा फेरबदल होने की भी संभावना है। थियेटर कमांड की स्थापना भी जल्द ही की जायेगी, जिसपर पूरे देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी होगी। इस समय अमेरिका और चीन की सेनाएं भी थियेटर कमांड के ढांचे पर ही चलाती है, अब भारतीय सेना भी इसको तैयारी में जुटी है।
READ ALSO: सेना भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त, जल्द करें आवेदन….