आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। जिसमें अलग-अलग विभागों में 1500 से ज़्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती समूह ग के पदों पर होगी। इसके लिए UKSSSC द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित होगा।
आइए जानते हैं किन किन पदों पर भर्ती होगी।
फॉरेस्ट गार्ड के 890 पद, कर्मशाला अनुदेशक के 120 पद, कृषि उद्यान पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी के 300,ड्राईवर के 150 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा 500 से अधिक पदों पर अलग से भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास तमाम आर्डर ऐसे आए हैं जिनमें बहुत कम संख्या के पद हैं। ऐसे में पदवार भर्तियां निकालना मुश्किल है। इन सभी पदों के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, इन पदों की संख्या करीब 500 है।
READ ALSO: ऊधम सिंह नगर: ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में दारोगा की दर्दनाक मौत….