शनिवार रात कुछ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि बदमाशों ने 6 महीने पहले उसके साथ रेप किया था। और अब उन्होंने उसके पति को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चार में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
महिला ने बताया कि होली पर बदमाशों ने उसके साथ यूपी के गाज़ियाबाद में दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन बदमाश उन्हें केस वापस लेने के लिए बार बार धमकी दे रहे थे। जब महिला ने केस वापस नहीं लिया तो शनिवार रात आरोपियों ने उसके पति को उन्हीं के घर के बाहर गोलियों से भून दिया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।
बता दें, पीड़ित परिवार पहले गाजियाबाद के लोनी में रहता था। वहां आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की तो बदमाश उन्हें लगातार धमकी देने लगे। उनके डर के कारण पीड़ित परिवार 3 महीने पहले लोनी से दिल्ली शिफ्ट हो गया। लेकिन इसके बावजूद उन्हें धमकी मिलती रही। और शनिवार रात बदमाशों ने महिला के पति को दिल्ली स्थित घर के बाहर ही मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 4 में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य 3 की तलाश जारी है।
READ ALSO: यहां तैतैया के झुंड ने किया ग्रामीणों पर हमला, एक की मौत और कई घायल…..