नई दिल्ली:- Indian Army Recruitment 2021 में कई तरह की भर्ती निकली है। जिसमे बाबर्ची, धोबी, नाई, स्वीपर, और मेसेंजर के पद शामिल है। इन स्थानों पर भर्ती 25 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी। और इसकी अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2021तक रहेगी। इछुक कैंडिडेट अपना फॉर्म भरकर ईसीएसआर, फोर्ट बिलियम, कोलकाता- 700021 पर आखिरी तारीख से पहले भेज सकते है। इसके साथ ही उनको अपनी पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी भेजनी होंगी। इतना ध्यान रहे कि आपकी फ़ोटो तीन महीने से ज्यादा की नही हो।
बाबर्ची सैलरी: 19900 से लेकर 63200 रुपए (लेवल 2)
खाली सीट:- 02
योग्यता:- 10वी पास/ बोर्ड से मैट्रिक और भारतीय खाना बनाने में 2साल का अनुभव
धोबी सैलरी:- 18000से लेकर 56900 रुपए
पदों की संख्या:- 03
योग्यता:- 10वी पास/ बोर्ड से मैट्रिक तथा धोबी के कामो की समझ होनी चाहिए।
नाई सैलरी:- 18000 से लेकर 56900 रुपए
पदों की संख्या:- 02
योग्यता:- 10वी पास/ बोर्ड से मैट्रिक तथा नाई के काम की समझ
स्वीपर सैलरी:- 18000 से लेकर 56900 रुपए
पदों की संख्या:- 02
योग्यता:- 10वी पास/ बोर्ड से समकक्ष तथा साफ सफाई के काम का अनुभव
मेसेंजर सैलरी:- 18000 से लेकर 56900 रुपए
पदों की संख्या:- 01
योग्यता:- 10वी पास,/ बोर्ड से समकक्ष, कंप्यूटर में डिप्लोमा, स्पीड और कंप्यूटर एप्लीकेशन के बारे में पता हो।
आयु सीमा:- इस भर्ती के लिए आयु एक सितंबर 2021 को कैंडिडेट की आयु 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया:- सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, संख्यात्मक अभिक्षमता और सामान्य बुद्धिमत्ता तर्क शक्ति की परीक्षा में प्रथम आने वाले कैंडिडेट के व्यवहार के बारे में जाना जाएगा। दोनो एग्जाम होने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर कैंडिडेट को चुना जाएगा।
READ ALSO: उत्तराखंड: मौसम विभाग ने इन 11 जिलों में जारी किया येलो एलर्ट…