हल्द्वानी पहुंचा भास्कर का पार्थिव शरीर, रोते रोते पत्नी और मां हुई बेहोश…

0
Body of martyred jawan bhaskar sharma reached haldwani

हल्द्वानी:- 17 कुमाऊं रेजिमेंट की दिल्ली यूनिट में भर्ती मोटाहल्दू का रहने वाला सैनिक भास्कर शर्मा (28वर्ष) का सोमवार को मृत्यु हो गई। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर चित्रशिला घाट में पूरे सम्मान के साथ मोटाहल्दू उनके घर लाया गया। ग्राम नरतोला तहसील धारी ओलखकांडा के रहने वाले लोकमणि शर्मा के पुत्र भास्कर शर्मा की पोस्टिंग 28 साल लेह में थी। लेकिन वह आर्मी के काम से कुछ दिनों के लिए दिल्ली भर्ती थे।

शनिवार को जब वह ड्यूटी नही गए तो पता चला उनकी तबियत ज्यादा खराब थी। उनके दोस्त उनको इलाज़ के लिए डॉक्टर के पास ले गए। हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। फिर उनका पोस्टमॉर्टेम करवाया गया। भास्कर शर्मा की शादी को सिर्फ ढाई साल ही हुए थे। उनकी एक 12 महीने की बेटी भी है जिसका नाम मिष्टी है। उनकी माँ का नाम शांति देवी, पत्नी तनुजा और भाई मनोज शर्मा है। पूरा परिवार अभी सदमे में है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वही माँ और पत्नी बेहोश हो गई।

READ ALSO: 10वी पास युवाओं के लिए खुशखबरी, पूर्वी कमांड सिग्नल रेजिमेंट में निकली भर्ती, जाने डिटेल….

READ ALSO: गाजियाबाद: शहर के इन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, नगर निगम देगा मुफ्त WiFi…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here