बागेश्वर: बागेश्वर से एक दुखद खबर आ रही है।यहां एक शिक्षक की चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग से घर आते समय मृत्यु हो गई।जानकारी के मुताबिक शनिवार को बागेश्वर डिग्री कॉलेज में चुनाव प्रशिक्षण लेने 42 वर्षीय शिक्षक उमेश चंद्र जोशी पुत्र हरीश जोशी आए थे।परीक्षण खत्म होने के बाद वह शाम को अपने घर दणों के लिए रवाना हुए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आए थे। उनकी चुनाव में ड्यूटी लगने वाली थी। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद वह शाम को अपने घर जा रहे थे।लेकिन रास्ते में अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी।जैसे ही उनकी तबियत बिगड़ी,उनके सहकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए।लेकिन अस्पताल पहुंच कर जब डॉक्टरों ने उन्हें जांचा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनो ने यह खबर पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।पहले मृत्यु की वजह ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा था लेकिन असली वजह पता नही चल पाई ।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।सभी को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
उमेश चंद्र जोशी इस समय हरसिग्याबगड़ स्कूल में शिक्षक थे। इस समय उनकी चुनाव में ड्यूटी लगने वाली थी।लेकिन अचानक हुई उनकी मृत्यु से परिजनो के साथ साथ शिक्षा जगत में भी शोक का माहौल है।यह घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझ ही नही आया।परिवार के लोगों के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे।