चम्पावत: आज की खबर उत्तराखंड से आ रही है। उत्तराखंड के चंपावत के टनकपुर-चम्पावत हाईवे के सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर एक मैक्स दुर्घटना हुई है जिसमे कुल 14 लोगों की मृत्यु हो गई है।और दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।
यह दुर्घटना बुुड़म से करीब तीन किलोमीटर आगे हुई।बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन UK 04 TA- 4712 थी जिसमे देर रात को लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई किसी शादी से घर लौट रहे थे। यह मैक्स देर रात करीब 3 बजकर 20 मिनट पर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर पड़ी।इसके 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और दो लोग गंभीर रुक से घायल है।इस समय उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।सबसे ज्यादा गंभीर हालत चालक की बताई जा रही है।
वहीं बताया जा रहा है कि ये सभी लोग ककनई के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिकेएकेए विवाह में शामिल होने गए थे।सभी लोग इनके रिश्तेदार थे।साथ ने सभी मृतक ककनई के डांडा एवं कठौती गांव के बताए जा रहे है।
इस समय मामले की जांच की जा रही है।अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।यह माना जा रहा है कि यह दुर्घटना मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने की वजह से हुई है।