गाजियाबाद: नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा

0
Fake note making factory sealed in Ghaziabad
Image: Fake note making factory sealed in Ghaziabad (Source: Social Media)

खबर गाजियाबाद के लोनी से आ रही है।यहां नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का दिल्ली पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किया गया है साथी ही दिल्ली निवासी आशीष जैन को इस मामले में पकड़ा है।

दरअसल पुलिस को टॉनिका सिटी इलाके में नकली नोट छापने की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी,जिसके बाद दो दिन के अंदर वहां छापेमारी हुई।

वहीं इस प्रिंटिंग प्रेस तक क्राइम ब्रांच राजपाल और अजीम नाम के व्यक्ति को ढूंढते हुए पहुंची।जानकारी के मुताबिक अजीम नकली नोट बनाता था,उस पर पहले भी नकली नोट बनाने का मामला दर्ज है।वहीं राजपाल नोटों के लिए डाई बनाने का काम करता था।

साथ ही मौके से 463000 के नकली नोट भी मिले है।जिनमे से 926 नकली नोट 500-500 के है और बाकि 503 नोट बिना कटे हुए लेकिन सेट किए हुए मिले है।इस काम में उपयोग होने वाली अन्य चीजे भी मिली है।इसके साथ फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है।

आरोपियों की बात की जाए तो किसी अपराधिक मामले में अजीम पहले भी जेल जा चुका है।दिल्ली एनसीआर में किन किन जगह इन नोटों को चलाया गया दिल्ली पुलिस इस बात का पता भी लगा रही है।यह प्रिंटिंग प्रेस दो ढाई साल से चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here