उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से शादी की अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जहां दुल्हन ने शादी हो जाने के बाद ससुराल पहुंच कर गृह प्रवेश के समय शादी तोड़ दी और वापस मायके आ गई।
दुल्हन ने बताया कि उसकी जिस लड़के से शादी तय हुई थी और जिससे अब शादी हुई है दोनों अलग हैं।दरअसल मामला उधम सिंह नगर की बाजपुर का है जहां रमपुरा शाकर गांव के रहने वाले लड़के की शादी मुरादाबाद की रहने वाली लड़की से हुई।
बीते शनिवार को युवक की शादी हुई और जब अगली दिन बारात वापस बाजपुर पहुंची तो दुल्हन ने गृह प्रवेश करने से मना कर दिया और शादी तोड़ दी।दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसकी शादी जब तय हुई थी तो वह लड़का और जिस से अब शादी हुई है दोनों अलग-अलग है दुल्हन ने कहा कि उसने बरात वापसी के समय कार में दूल्हे का चेहरा देखा तो उसे पता चला कि यह वह लड़का नहीं है जिससे उसकी शादी तय की गई थीं।
जिसके बाद दुल्हन ने कार से उतरने से मना कर दिया और अपने मायके वापस लौट गई। मामले के बाद फैसला पंचायत में पहुंचा जहां पंचायत ने दोनों पक्षों के परिवारजनों को बुलाया। जिसके बाद शादी तोड़ने का फैसला हुआ।