उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगकलवार को भाजपा के एक पदाधिकारी की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह सुबह सैर पर निकले थे कि तभी कुछ लोगों ने उनपर गोली चला दी।
बागपत के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि “पदाधिकारी का नाम संजय खोखर था। वह छपरौली इलाके के तिलवारा के रहने वाले थे। उनकी उम्र भी 52 वर्ष थी। संजय खोखर उस समय सैर करने निकले हुए थे कि तभी तीन लोगों ने उन पर गोली चला दी।”
उन्होंने यह भी कहा कि “फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि अब पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी हुई है।” आपको बता दें, खोखर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। हत्ययारों ने उन्हें 4 गोलियां मारी।
अधिकारियों के मुताबिक खोखर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ साथ स्थानीय छपरौली पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर ली गई है। समाचार एजेंसी ANi के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्या की जांच का आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पुलिस से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट भी मांगी है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने खोखर के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये। गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये… Dainik circle news par