हल्द्वानी में रविवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे शादी के बाद घूंघट उठाने नहीं दे रही है। पति के अनुसार उसकी पत्नी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह कहीं और शादी करना चाहती है। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन के अंदर ही वह मायके वालों को झांसा देकर मायके भी भाग गयी थी।
दरअसल पीड़ित युवक गौलापार क्षेत्र का रहने वाला है। वहां उसकी पंक्चर की दुकान है। पीड़ित पति की उम्र 20 साल बताई जा रही है। जबकि उसकी नई नवेली दुल्हन उससे एक साल बड़ी है, जिसकी उम्र 21 वर्ष है। पीड़ित युवक के अनुसार, उनकी शादी 15 फरवरी 2021 को हुई थी। जिसके बाद दुल्हन ने घूंघट उठाने से इनकार कर दिया। वह शादी के दूसरे दिन ही ससुराल वालों जे साथ दवाई लेने गई थी।
जहां बीच बाजार में ससुरालियों को झांसा देकर दुल्हन अपने मायके चली गयी। दुल्हन की सासु माँ के अनुसार, वह कहीं और शादी करना चाहती है, लेकिन उसने शादी से पहले यह बात किसी को नहीं बताई थी। अब ससुरालियों ने महिला के खिलाफ बनभूलपुरा थाने क्षेत्र पर शिकायत दर्ज करा ली है। और पुलिस ने दुल्हन पक्ष को भी अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया है।