उत्तराखंड – पहली बार फायर ब्रिगेड में महिलाओं की आई भर्ती, 2 मिनट में पड़िए पूरी जानकारी..

0
First-time-recruitment-in-women-fire-brigade-in-uttrakhand

आपको बता दें की महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है साथ ही महिलाओं के लिए सरकार रोजगार का एक सुनहरा मौका लाई है। हम आपको बता दें की अब उत्तराखंड में जल्द ही महिलाएं भी फायर ब्रिगेड में काम करेंगी। आपको पता ही होगा की अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं को नौकरी नहीं दी जाती थी लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा, अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा में जरूरी संशोधन कर महिलाओं को भी अग्निशमन में नौकरी करने का यह अच्छा अवसर दिया है।

आपको बता दें की अग्निशमन विभाग के अग्निशमन अधिकारी, अंदर फायरमैन, और फायरस्टेशन द्वितीय अधिकारी के कई पद खाली हैं। हम आपको बता दें की फायरमैन के 984 कुल पद हैं लेकिन इसमें केवल 558 पद ही भरे हैं और 426 पद खाली हैं।

इसके साथ ही फायरस्टेशन द्वितीय अधिकारी के भी 23 पद खाली चल रहे हैं और अग्निशमन अधिकारी के 35 स्वीकृत पद खाली चल रहे हैं। इन सभी खाली पदों पर भी भर्ती परक्रिया शुरू हो सकती है।आपको बता दें की शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है और अब जल्द ही अग्निशमन में महिलाओं की भर्तियां होने वाली हैं। और इसके साथ ही हम आपको आयु सीमा भी बता देते हैं। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु 21 से 25 वर्ष है और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर 21 से 28 वर्ष की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here