देशभर में सेना भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में दो पूर्व सैनिकों समेत 3 लोग‌ गिरफ्तार

0
3 people arrested for leaking Indian army question paper

रविवार 28 फरवरी को होने वाली गढ़वाल राइफल की लिखित परीक्षा को सेना ने रद्द कर दिया था। शुरू में सेना ने कोई जानकारी नहीं दी कि आखिर क्यों परीक्षा रद्द की गयी। लेकिन अब सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शनिवार को यह परीक्षा पेपर लीक हो गया था। जिस कारण पेपर को रद्द करना पड़ा।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि सेना में उम्मीदवारों के चयन के लिए किसी भी प्रकार का भ्रष्ट आचरण बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल पुणे की स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में उन्हें खबर मिली कि 28 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा का प्रश्न पेपर लीक हो गया। इसी के चलते इस पेपर को रद्द कर दिया गया है। सेना अब इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें, प्रश्न पेपर लीक करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here