उत्तराखंड में यहां पॉलिथीन यूज करने वाले पर 100 रुपए और बेचने वाले पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना..

0
Polythene -banned -in-bageshwar

बागेश्वर – ये खबर बागेश्वर वालों के लिए हैं। आपको बता दें की अगर आप अभी भी पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसका आपको जुर्माना लगेगा। खबर मिली है के जिले में अब पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के ऊपर जुर्माना लिया जाएगा। इसके लिए जो लोग पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे है वो उनको सौ रुपये तक का जुर्माना देना होगा। और दूसरी ओर पॉलीथिन के निर्माण और सप्लाई करने वाले के ऊपर भी अब एक लाख से पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा।

आपको बता दें की ये निर्णय पर्यावरण मंत्रालय के आदेश पर लिया गया है और अब मंत्रालय बागेश्वर नगर पालिका जिले में जन जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। सबसे पहले तो नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाएगी। उसके बाद 50 माइक्रोन से नीचे के कैरी बैग, पॉलीथिन बैग, थर्माकोल गिलास का निर्माण करने वालों पर पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा भी पॉलीथिन स्टोर, बेचने और सप्लाई करने वालों पर कुल एक लाख रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा।

और इस अभियान के अंतर्गत लोगों से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की जाएगी साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन के बारे में भी बताया जाएगा। अगर सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के बाद भी लोग नही मानेंगे तो फिर उनके ऊपर जुर्माना लिया जाएगा। सुरेश खेतवाल नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका लोगों को सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन को लेकर जागरूक कर रही है। और पॉलीथीन न इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है। वही अगर इसके बाद भी कोई पॉलीथिन का इस्तेमाल करता है तो उसके ऊपर जुर्माना वसूला जाएगा। शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए सभी। का सहयोग जरूरी है। इसलिए आप सभी पॉलीथीन का प्रयोग न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here