उत्तराखंड के बहुत से जंगल आग के शिकार हो रहे हैं। ये लोग आग से बहुत परेशान हैं। खबर मिली है की अल्मोड़ा के भिकियासैंण में गंभीर हादसा हो गया। आपको बता दें की अल्मोड़ा के जंगलों में जो आग लगी है वो अब गांव में भी पहुंच रही है, इसी बीच खबर मिली की गौशाला में मौजूद एक महिला आग में बुरी तरह झुलस गई।
बताया जा रहा है की, महिला भैंस को आग से बचाने की जद्दोजहद में खुद आग की चपेट में आ गई। झुलसी हुई हालत में महिला को सीएचसी भिकियासैंण लाया गया है। बताया जा रहा है की महिला की हालत गंभीर है। उसके बाद महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
वहीं पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई है। कोई भी इस बात का ध्यान कोई नही रख रहा होगा।जानकारी मिली है की, अल्मोड़ा के भिकियासैंण ब्लॉक के स्योंतरा जंगल में चारो तरफ आग लग गई थी और जंगलों की आग फैलते फैलते महरूबाखली के गांव तक जा पहुंची, जहां गौशाला में भी आग की लपटें पहुंच गईं और गौशाला में बंधी भैंस को आग से बचाने के लिए गई, लेकिन 33 वर्ष निवासी मोहनी देवी आग में गंभीर तरह से झुलस गईं।
उनके शरीर में आगों की लप्टो में उनकी चिलाना सुनकर उनके परिजन गौशाला पहुंचे। वहीं उसके बाद बड़ी मुश्किल से आग से महिला को बचाया गया। उसके बाद महिला को तुरंत रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है की आग की खबर सुन कर सभी गांव वाले सहमे हुए हैं धीरे – धीरे आग बढ़ती जा रही है। और सभी गांव वालों को खतरे की आशंका है। और इस हमले के बाद तो सभी डरे हुए हैं।