उत्तराखंड में होनहार लोगों की कमी नहीं है बस जरूरत है तो उन्हें ढूंढ निकालने की। मौका मिलने पर पहाड़ के हुनरमंद बच्चे अपनी काबिलियत जरूर दिखाते हैं। ऐसे ही पहाड़ के एक हुनरमंद बच्चे ने सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स से धूम मचा रखी है। इस बालक का नाम अभिषेक है। अभिषेक अपने परिवार के साथ अल्मोड़ा के सिमलखेत गाँव में रहता है। अभिषेक काफी गरीब परिवार से है। लेकिन इसके अंदर डांस को लेकर हुनर कूट कूट कर भरा हुआ है। जैसे ही अभिषेक डांस करना शुरू करते हैं तो लोग उनके डांस मूव्स देखकर हैरान हो जाते हैं। बता दे, अभिषेक ने अपनी जिंदगी में कभी भी डांस क्लास नहीं ली है। और न ही उन्हें कोई डांस सिखाता है। टीवी देखकर ही उन्होंने डांस सीखा है।
अल्मोड़ा के रहने वाले अभिषेक इतना अच्छा डांस करते हैं कि लोग उनकी तुलना मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन से करते हैं। अभिषेक जैसे होनहार बच्चे को सिर्फ एक सही मंच की जरूरत है ताकि वह अपना हुनर दिखा सकें। अभिषेक की तरह पहाड़ में कई ऐसे हुनरबाज बच्चे हैं। इन बच्चों को एक सही दिशा और प्लेटफार्म की जरूरत है। ताकि ये भी अपने करियर में आगे बढ़ सकें। इन बच्चों को अपना हुनर दिखाने के लिये प्रोत्साहन और सहारे की जरूरत है। अब हम आपको अभिषेक के डांस की वीडियो दिखाते हैं।