देवभूमि के लिए गौरवशाली पल, IPL में सबसे कम उम्र के कप्तान बने ऋषभ पंत, पहला ही मुकाबला धोनी की सीएसके से…

0
Rishabh Pant new captain of Delhi capitals first match with CSK

आजकल देश के बच्चे बच्चे को ऋषभ पंत का नाम पता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में ऋषभ पंत ने अपनी काबिलियत साबित की। दोनों सीरीज में उनके बल्ले से खूब चौके और छक्के निकले। आईपीएल को अब बस कुछ दिन ही बचे हैं और इसी बीच उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर ऋषभ पंत को दिल्ली का नया कप्तान बनाया है।दरअसल इंग्लैंड सीरीज के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। जिसके चलते वह इस साल पूरे आईपीएल सीजन से बाहर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स ने उत्तराखंड के ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान घोषित किया है।

इस सीजन दिल्ली ने ऋषभ पंत को 15 करोड़ रुपयों में रिटेन किया था। वह आईपीएल के सबसे कम उम्र के कप्तान बन चुके हैं। वह अभी मात्र 23 वर्ष के हैं। जब से श्रेयस अय्यर चोटिल हुए हैं और पूरे आईपीएल 2021 से बाहर हुए हैं। तब से फैंस के मन में यह सवाल बना हुआ था कि आखिर कौन दिल्ली का नया कप्तान बनेगा।

कप्तान की रेस में कई खिलाड़ी थे। जिनमें ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ सबसे ऊपर थे। उनके साथ साथ अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन भी कप्तान की रेस में बरकरार थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन के उपकप्तान ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी है।

इस साल ऋषभ का बल्ला खूब जोरो से बोला है। 2021 में अब तक भारत के लिये सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय रन बनाने की सूची में सबसे आगे ऋषभ पंत ही है। उनके बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा है। इस साल दिल्ली कैपिटल्स का पहला ही मुकाबला धोनी की सीएसके के साथ है। धोनी को ऋषभ अपना आइडल भी मानते हैं। तो यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अपने ही आइडल के सामने ऋषभ किस प्रकार कप्तानी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here