उत्तराखंड पुलिस द्वारा काफी समय से राज्य में नशे की तस्करी के खिलाफ जोरो शोरों से अभियान चल रहा है। लेकिन अभी भी उत्तराखंड पुलिस नशे की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने में कामयाब नहीं हुई है। तस्कर भी एक से एक नये हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार तो पुलिस भी तस्करों की नयी तकनीक से हैरान हो गये।
इस बार होली के दिन मनीला क्षेत्र में पुलिस तलाशी कर रही थी। वहां दो तस्कर कमर्शियल गैस सिलिंडर में गांजा लेजाते हुए पकड़े गये। तस्कर गैस सिलिंडर में गांजा छुपाकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जा रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान जब गैस सिलिंडर को खोल कर देखा तो उसमें से 10.70 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर डोटियाल रोड के सल्ट ब्लॉक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कंधे पर गैस सिलिंडर ले जा रहे दो युवकों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दोनों सिलिंडर की जांच की तो पुलिस तस्करी के नये तरीके से हैरान रह गयी। तस्करों ने सिलिंडर का तला काटकर उसे ढक्कन बना रखा था। उसपर ताला लगाने के लिए एक छोटी सी कुंडी भी लगी हुई थी।
सिलिंडर के तले को खोलकर पुलिस को 10.70 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपी इसमें गांजा छुपाकर उत्तरप्रदेश में अपने गाँव मुरादाबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपी युवकों ने सल्ट के चिनौव गाँव से गांजा खरीदा था। पुलिस अब दोनों अपराधियों की क्रिमिनल हिस्ट्री निकाल रही थी। फिलहाल दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर जेल में बंद कर दिया है।