पैसों के लिये पति पत्नी करते थे यह घिनौना काम, हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0
Husband and wife arrested for selling nepali girl for 40 thousands rupees

कुछ दिन पहले हल्द्वानी पुलिस ने हरयाणा के 6 लोगों को लड़की खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब से अब तक पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी हुई थी जिन्होंने हरयाणा के इन लोगों से लड़की का सौदा किया था। बताया जा रहा है कि जिन लोगो ने हरयाणा के इन लोगो से सौदा किया था वह पति पत्नी है। ये दोनों काफी समय से फरार थे। कड़ी मशक्कत के बाद अब पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पति का नाम राकेश कुमार है। पुलिस ने उसके साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने हरयाणा के 6 लोगो के साथ 40 हजार रुपयों में नेपाली लड़की का सौदा किया था। यह दोनों आरोपी काफी लंबे समय से यह काम करते आ रहे हैं। अब जाकर इनकी पोल खुली है और दोनों पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चलिये अब जानते हैं कि आखिर कैसे हरयाणा के 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब ये 40 हजार में नेपाली लड़की का सौदा करके जा रहे थे। तब ये रुद्रपुर के पास एक होटल में खाना खाने रुके। वहां लड़की ने किसी तरह बहाना बनाकर पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और लड़की को उनके चुंगुल से छुड़ाया। इन्ही की मदद से पुलिस अन्य दो आरोपी पति पत्नी को भी गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here