यूपी के मेरठ में गैंगरेप के आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसे पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। अब घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें, मेरठ की सरधना थाना पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में विकास और लखन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कुल 4 युवकों ने 10वीं की छात्रा के साथ रेप किया था। दो आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया जिसके बाद इनकी कल कोर्ट में पेशी थी। हालांकि अभी भी अन्य दो आरोपी फरार है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विकास और लखन को पुलिस और निगरानी विभाग की टीम कोर्ट में पेशी के लिये ले जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने इंस्पेक्टर की बंदूक छीनी और भागने की कोशिश की। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाब में लखन के पैर पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
बीते गुरुवार 4 लोगों ने 10वीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। जिनमें से दो अभी भी फरार है और दो पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे छात्रा ट्यूशन क्लास के लिये निकली। लेकिन शाम 5:30 बजे के लगभग उसने घर आकर अपने माता पिता को रेप की घटना बतायी।
इसके बाद पीड़ित लड़की के माता पिता उसे अस्पताल ले गये लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। आरोपी लखन पीड़ित छात्रा के ट्यूशन में ही पड़ता था। बताया जा रहा है कि पीड़िता के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Also Read This:उत्तराखंड- हल्द्वानी की बेटी ने किया देश का नाम रोशन…आप भी बधाई दें….
Also Read This:छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, कई घायल..