बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को आज भारत में कौन नहीं जानता। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सैफ ने अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म परंपरा से की थी। लेकिन फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही सैफ अमृता सिंह से प्यार कर बैठे। उस समय अमृता सिंह एक काफी सीनियर अभिनेत्रियों में से एक थी। अमृता सिंह के कई फैंस थे।
अमृता और सैफ पहली बार एक फोटोशूट के दौरान मिले थे। उस समय सैफ की उम्र 20 वर्ष थी और अमृता 32 साल की थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। फिर साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि यह शादी ज्यादा नहीं टिक पायी और 2004 में दोनों का डाइवोर्स हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी टूटने का मुख्य कारण यह था कि अमृता सैफ से 12 वर्ष बड़ी थी। इसी कारण दोनों की आपस में नहीं बनी।
इसके बाद साल 2012 में सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की। करीना सैफ से उम्र में 12 साल छोटी है। एक इंटरव्यू में जब सैफ से पूछा गया कि क्या कारण है कि उन्होंने अपनी से 12 वर्ष छोटी करीना से शादी की। जवाब देते हुए सैफ ने मर्दो को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने से छोटी उम्र की महिला से शादी करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र की लड़की से शादी करना फायदेमंद होता है।
सैफ ने यह भी कहा कि व्यक्ति को एसी लड़की से शादी करनी चाहिये जो सुंदर और नॉन जजमेंटल और फन लविंग हो। शायद इसलिये उन्होंने करीना से शादी की क्योंकि उनके पास यह तीनों खूबियाँ है। बता दे, टशन फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों काफी करीब आ गए। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गये। अब दोनों के 2 बच्चे भी है।