बिहार में एक डीएसपी के खिलाफ कथित तौर पर एक नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। खुद डीएसपी की पत्नी ने उनके खिलाफ गया पुलिस में एक 4 साल पुराने मामले में केस दर्ज कराया है। डीएसपी की पत्नी ने कहा कि 4 साल पहले उनके पति ने एक नाबालिग का रेप किया था।
डीएसपी के खिलाफ 27 मई को महिला पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज हुई थी। स्टेशन इंचार्ज रवि रंजना ने कहा कि CID के निर्देश पर डीएसपी प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित और उसके भाई का भी बयान ले लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि केस की मॉनिटरिंग खुद CID कर रही है। CID के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ही पुलिस काम करेगी।
FIR के मुताबिक डीएसपी प्रसाद ने पुलिस हेडक्वार्टर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की का रेप किया था। डीएसपी लड़की को अपने घर पटना में काम के लिए ले जा रहा था। इस दौरान उसने हेडक्वार्टर में उसके साथ रेप कर डाला।
डीएसपी की पत्नी तनुजा ने कहा कि घटना के बाद लड़की ने उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने पहले भी एक नाबालिग का उत्पीड़न किया है। इसलिए अब तनुजा ने अपने पति के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है। खबर है कि पीड़ित लड़की अब 18 साल की हो चुकी है। उसकी अब शादी हो गई है। लड़की के भाई ने कहा कि डीएसपी ने उसकी बहन के साथ को किया है उन्हे इस पाप की सजा मिलनी चाहिए।
READ ALSO: UKSSSC की परीक्षाओं को लेकर समय और प्रश्न की संख्या को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर…