बिहार के सीवान से रिश्तों को शर्मशार करने वाली खबर सामने आयी है। यहां एमएच नगर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने अपने मामा पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि एक बार शारीरिक संबंध बनने के बाद वह उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा। महिला ने कहा कि ब्लैकमेल करने के लिए उसके मामा ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया और अब उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला अपने लिए इंसाफ की मांग कर इधर उधर भटक रही है।
महिला ने कहा कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। उसके मामा ने इसी बात का फायदा उठा लिया। महिला का पति काम के सिलसिले से अक्सर बाहर ही रहता था। इस बीच महिला और उसके मामा के बीच नाजायज संबंध बन गए। महिला ने कहा कि दोनों के बीच एक साल तक शारीरिक संबंध बने। फिर एक दिन उसके मामा ने जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया।
महिला ने फिर कहा कि इस अश्लील वीडियो के आधार पर उसका मामा उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला के मामा ने बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके चलते महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार महिला 4 बच्चो की मां है। उसने पुलिस से भी मदद मांगने की कोशिश की लेकिन वहां से भी उसे कोई मदद नहीं मिली। महिला ने कहा कि अगर उसे इन्साफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
READ ALSO: 11वीं के छात्र को भगा ले गई महिला टीचर, रोज घर पर 4 घंटे पढ़ाती थी ट्यूशन….