शादी के 3 साल बाद भी नहीं हुई कोई संतान, तो पत्नी को जलाकर मार डाला, पढ़िए पूरी खबर….

0
Married woman burnt to death for not having a children

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक विवाहिता को ससुराल वालों ने कोई संतान ना होने के कारण जलाकर मार डाला। घटना शनिवार रात शिवसागर थाना क्षेत्र के रसेन्दुआ में हुई। मृतक महिला का नाम ममता देवी बताया जा रहा है। शनिवार को महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे आग में जला दिया। महिला आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ममता देवी को सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतक महिला ने मरने से पहले पुलिस को बयान देते हुए कहा कि शादी के 3 साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई। इस कारण ससुराल वाले महिला से दहेज में बाइक की मांग करने लगे। पति समेत उसकी सास और ससुर महिला के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। मृतक के भाई अविनाश गुप्ता ने कहा कि इसी साल फरवरी में ससुराल वालों ने उसकी बहन के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गई थी।

इसके बाद गांव में एक पंचायत बैठी। पंचायत में मायके पक्ष ने ससुराल वालों को जमाराशि भी दी। ममता देवी की कोई संतान न होने के कारण ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की योजना बनाने लगे। तभी उन्होंने ममता को रास्ते से हटाने के लिए शनिवार रात उसे आग से जला दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने कहा कि वे ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

READ ALSO: Brand के नाम का दुरुपयोग, बिसलेरी की बोतल में बेचा जा रहा गंदा पानी, ग्राहक की तबीयत बिगड़ने से मचा हंगामा….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here