3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, लॉक डाउन के बाद घर लौटा था पति…

0
Mother of three killed her husband along with lover in katihar

बिहार के कटिहार में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर डाली। यह मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के बैरागढ़ गांव का है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति का नाम विनोद यादव बताया जा रहा है। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी मोहम्मद जाकिर के साथ मिलकर गुरुवार को उसकी हत्या कर दी।

दरअसल 8 दिन पहले विनोद दिल्ली से वापस बिहार में अपने गांव आया हुआ था। यहां आकर उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला। पास के ही एक गांव के व्यक्ति मोहम्मद ज़ाकिर के साथ विनोद की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। जब विनोद को इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन उसकी पत्नी ने उल्टा पति को मारने का प्लान बनाया। महिला पहले से ही 3 बच्चों को मां है।

गुरुवार की शाम विनोद का पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान विनोद की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसकी पिटाई की। फिर दोनों आरोपियों ने विनोद को ज़हीर खिलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

READ ALSO: मास्क ना पहनना रेलवे कर्मचारी को पड़ गया भारी, बैंक के सुरक्षाकर्मी ने मारी गोली, पढ़िए पूरी खबर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here