दुखद खबर: युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट 3 जवान शहीद, 11 घायल…

0
3 soldiers martyred, 11 injured due to blast in warship INS Ranvir
Image:3 soldiers martyred, 11 injured due to blast in warship INS Ranvir

 आज की खबर मुंबई के युद्धपोत INS रणवीर से है । भारतीय नौसेना में आईएनएस रणवीर को राजपूत श्रेणी में 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज माना गया है।

जानकारी के मुताबिक ,यह जहाज क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल,पूर्वी नौसेना कमान से तैनाती पर था,और वह जल्द ही बेस पोर्ट पहुंचने वाला था।तभी वहां एक ब्लास्ट हुआ।इस दौरान जहाज के चालक दल ने अपनी और से इस बिगड़ती हुई स्थिति को अपने नियंत्रण में करने की पूरी कोशिश की।

इस ब्लास्ट के होने से भारतीय नौसेना कई जवान घायल और 3 शहीद हो गए है। और 11 जवान  घायल हो गए। अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। ब्लास्ट होने की वजह भी अभी सामने नहीं आ पाई है लेकिन अब जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जा चुके है।

बता दें,यह जहाज अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था जिसे 310 नाविकों एवं 30 अधिकारियों का दल संचालित करता है।इसके अलावा यह सेंसर एवं हथियारों से लैस होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here