सेना भर्ती में सरकार ने दी है 2 साल की छूट? जानिए पूरी सच्चाई…

0
Government has given 2 years relaxation in army recruitment? Know the whole truth.

देशभर में भारतीय सेना के लिए लोगों के मन में बहुत ही सम्मान का भाव रहता है। सेना में नौकरी पाने के लिए युवा बहुत मेहनत करता है और आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। तभी तो आर्मी में जॉब के लिए जैसे ही वैकेंसी निकलती है, लाखों की संख्या में युवा अप्लाई करते हैं।

इन दिनों सेना भर्ती को लेकर सोशल मीडिया में एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रही है। जिसमे अगले साल यानी 2022 में होने वाले आवेदकों को आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जा रही है। स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ है- सेना भर्ती 2022, नया नियम, आयु सीमा में 2 साल की छूट, आर्मी जीडी। यह स्क्रीनशॉट वॉटसऐप पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह स्क्रीनशॉट को ध्यान से देखेंगे तो ऐसा लगता है कि इसे एडिट कर के किया गया है। इसके फर्जी होने की पुष्टि सरकारी सूचना एजेंसी पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने भी कर दी है।

पीआईबी की एक फैक्ट चेक विंग है, जो सरकार और उससे जुड़े विभागों के नाम पर वायरल हो रही गलत सूचनाओं, जानकारियों के बारे में पड़ताल करती है। गलत पाए जाने पर उनका खंडन करती है और उसके बारे में सही जानकारी देती है. इस वायरल दावे के बारे में भी #PIBFactCheck ने ट्वीट कर सच्चाई बताई है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा है— “एक तस्वीर में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने 2022 की सेना भर्ती के लिए आयु सीमा में 2 साल की छूट दी है। यह दावा फर्जी है। आयु सीमा में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। पीआईबी ने ऐसा कोई फर्जी संदेश या तस्वीर साझा न करने की अपील भी की है।

फर्जी वायरल मैसेज Army-GD के बारे में है, जिसमें आयु सीमा में 2 साल की छूट देने की बात कही गई है, जबकि ऐसी कोई छूट नहीं दी गई है। सेना भर्ती से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Army-GD के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष है। इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास पास है। इस परीक्षा में सभी विषयों में न्यूनतम अंक 33 फीसदी जरूर होने चाहिए। हालांकि गोरखा महिला या पुरुष कैंडिडेट के लिए इसमें 10वीं पास ही काफी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here