मुंबई आतंकी हमले के खिलाफ NSG को लीड करने वाले पूर्व चीफ जेके दत्त क हुआ निधन, पढ़िए पूरी खबर…

0
Former NSG chief JK dutt dies at age 72

साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमले हुए थे। इस दौरान एनएसजी कमांडो का नेतृत्व पूर्व महानिदेशक जेके दत्त ने किया था। लेकिन दुखद खबर सामने आयी है। बुधवार को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ। वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं जेके दत्त ने अपनी अंतिम सांसें ली।

खबर है कि जेके दत्त का कुछ दिन पहले ऑक्सीजन लेवल गिरना शुरू हुआ। फिर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 14 अप्रैल को भर्ती करवाया गया। लेकिन 19 मई की सुबह 3:30 बजे उन्हें दिल को दौरा पड़ गया। जिसके चलते उनका निधन हुआ।

NSG (एनाएसजी) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जेके दत्त के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा पूर्व डीजी के निधन से हमें दुख है। उनकी विशिष्ट सेवा को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। बता दें, उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटा नोएडा में रहता है। जबकि बेटी अमेरिका में रहती है

READ ALSO: शराब के नशे में बाप ने की बेटी के साथ रेप करने की कोशिश, बचाव में बेटी के कर दी पिता की हत्या…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here